फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी पीड़िताओं को सम्मान दिलाएगा एड्सकॉन

Sun, 01 Dec 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 में आयोजित एड्सकॉन में एचआईवी पाजिटिव महिलाओं की ओर से बनाए गए रिसाइकिल सामान को खरीदने में लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन


एड्सकॉन के स्टाल में रखी गईं डायरी, पैड और फाइल कवर को काफी संख्या में लोगों ने खरीदा। ये सभी सामान पीड़ित महिलाओं ने आनंदपुर साहिब के रिसाइकिल प्लांट में बनाए थे।

इन सामान को बेचने से जो भी कमाई होती है, उससे प्लांट में काम करने वाली महिलाएं अपना घर चलाती हैं। चंडीगढ़ में इन सामान को बेचने की जिम्मेदारी पीयू के सेंट्रल फॉर सोशल वर्क की दो स्टूडेंट आकृति नेगी और शिवी रैना ने संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एड्सकॉन में दोनों ही स्टूडेंट्स ने इसके साथ लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। आकृति और नेगी के मुताबिक प्लांट में काम करने वाली कोई भी महिला सेक्स वर्कर नहीं है।

दोनों स्टूडेंट ने बताया कि एचआईवी से ग्रसित महिलाओं के लिए जीवन यापन करना काफी मुश्किल होता है। समाज और परिवार दोनों ही इनसे मुंह मोड़ लेते हैं।

समाज को लगता है कि उनके साथ रहने, उनसे घुलने मिलने से वे भी एचआईवी की चपेट में आ जाएंगे जबकि ऐसा नहीं होता।

उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि ऐसे मरीजों के साथ सोसाइटी बहुत बुरा बर्ताव करती हैं तो दोनों ने उनके लिए कुछ करने की ठानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें