फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहल: हरियाणा में लिखा जाएगा कोरोना का इतिहास, कई पीढ़ियों को मिलेगी मौजूदा हालात की जानकारी

Sun, 23 May 2021 06:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुप्त व मुगल काल की तरह कोरोना काल का भी अपना इतिहास होगा। दरअसल, हरियाणा सरकार कोरोना काल का इतिहास लिखवाएगी। इसके लिए एक टीम का गठन भी किया है। यह टीम मौजूदा हालात, चुनौतियों, सरकार की भूमिका और तैयारियों का उल्लेख इसमें करेगी। इसे लिखवाने के पीछे मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को इस कठिन दौर से अवगत कराया जा सके। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का हरियाणा में अब इतिहास लिखा जाएगा, ताकि 50 या 100 साल बाद की हमारी पीढ़ी को इस महामारी के बारे में जानकारी मिल सके और अगर उनके सामने इस तरह की कोई आपदा या महामारी आती भी है तो उन्हें इससे निपटने में मदद मिल सके। ये कहना है हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज का।

विज्ञापन


उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना से जुड़ा इतिहास लिखने के लिए एक टीम बनाई गई है, जिसमें ये जिक्र किया जाएगा कि कोरोना के समय प्रदेश के हालात कैसे थे, इससे निपटने के लिए सरकार ने क्या-क्या उपाय किये। मंत्री अनिल विज ने खासतौर पर आज के समय का जिक्र किया। 

उन्होंने कहा कि शुरुआत में जब कोरोना की पहली लहर आई थी तब हमें इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। यहां तक मास्क कैसे लगेगा और कहां मिलेगा । पीपीई किट कहां बनेगी, क्या-क्या सावधानियां है और दवाइयां क्या हैं। इनके बारे में कुछ भी मालूम नहीं थी लेकिन फिर हालात से लड़ते हुए हमें इससे बचाव के बारे में अंदाजा हुआ और अब यही तजुर्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें