भाजपा के सांसद साक्षी महाराज की ओर से चार बच्चों को लेकर दिए बयान से एक कदम आगे हिंदू महासभा ने बच्चे पैदा करने वालों को इनाम देने के लिए कानून बनाने की भी मांग उठाई है।
हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि एक विशेष समाज में लोग चार से अधिक बच्चे पैदा कर के अपनी जनसंख्या बढ़ाने में लगे हुए हैं तो हिंदू चार बच्चे पैदा क्यों नही कर सकते।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ानी चाहिए। भारद्वाज ने कहा, भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान को ठीक बताते हुए कहा कि हिंदु महासभा इसका समर्थन करता है।
महासभा साक्षी महाराज को जल्द सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज और सांसद आदित्य नाथ हिंदुओं के असली पक्षधर हैं।