फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः 29वीं सब-हिमालयन ओपन मोटर स्पोर्ट्स रैली 7 मई से

Thu, 21 Apr 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हिमालयन रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दो दिवसीय 29वीं सब-हिमालयन ओपन मोटर स्पोर्ट्स रैली का आयोजन 7 मई से किया जाएगा। यह रैली सेंट जोंस ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जाएगी, जो 9 मई  तक चलेगी। सजोबा के संस्थापक मैक सरीन ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। पहले वर्ग में प्रतियोगिता स्पीड पर आधारित होगी।
विज्ञापन


वहीं दूसरे वर्ग में टाइम-स्पीड-डिस्टेंस पर मुकाबला होगा। इस बार प्रतियोगियों के लिए हिमाचल प्रदेश में नया रूट तय किया गया है। हमारे वॉलंटियर्स ने पहाड़ों में घूमकर नए रूट का बारीकी से जायजा लिया हैं।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नया रूट इस तरह तैयार किया है कि जगह-जगह चिकित्सीय सहायता मिल सके। 7 मई की रात सेक्टर 34 में गाड़ियों के आवेदन की स्क्रूटनी की जाएगी। इसमें प्रतिभागी ड्राइविंग का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


कार एवं जीप की श्रेणी में पहले स्थान पर रहने वाले विजेता को 60, हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 45 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बाइक श्रेणी में पहला पुरस्कार 30 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 22 हजार रुपये और तीसरा पुरस्कार 15 हजार रुपये का होगा

8 मई को रैली के पहले दिन का रूट रहेगा
सेंट जोंस हाई स्कूल चंथापली- बड़ीशर -नैना टिक्कर- कांगड़ा - दिलमन- गौरा- चायल- कलोग- कैथलीघाट। दूसरे दिन का रूट चलाड़ा-कोटी गांव- कैथलीघाट -कलोग -झाजा- अश्वनी खड्ड- डिलमण -कांगड़-भोजनगर-चक्की मोड़ रहेगा। 

रोहित दोबारा उतरेंगे ट्रैक पर
रेड द हिमालय रैली के दौरान शहर के बाइक रेसर मोहित वर्मा घायल होने के 7 माह बाद दोबारा ट्रैक पर उतरेंगे। बातचीत में उन्होंने बताया कि रैली के दौरान पैर टूट जाने के कारण पिछले 7 माह से वह बेड पर थे। अब वह ठीक हैं और सजोबा रैली में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों वह पिंजौर में बाइक रेस की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चोट के कारण 3 रैलियों में वह भाग नहीं ले सके। लेकिन अब पूरी तरह फिट हैं। सजोबा रैली के बाद वह मुगल रैली की भी तैयारी कर करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें