फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हिमाचल भ्रमण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जीवनदान ग्रुप ने बांटे कपड़े के थैले

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा।सामाजिक संस्था जीवनदान ग्रुप ने अपने सदस्यों के लिए हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का भ्रमण आयोजित किया। इस दौरान संस्था ने केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ही नहीं लिया, बल्कि पालीथीन मुक्त भारत अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दिया। भ्रमण के दौरान संस्था के सदस्यों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को कपड़े के थैले वितरित किए और पालीथीन व प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन




संस्था के नेशनल कोऑर्डिनेटर हरदीप आनंद और अरुण कश्यप ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने आने वाले अधिकतर पर्यटक मैदानी इलाकों से खाने-पीने का सामान प्लास्टिक के डिब्बों, लिफाफों और बोतलों में लेकर आते हैं। उपयोग के बाद यही प्लास्टिक कचरा पहाड़ों और पेड़ों की तलहटी में फेंक दिया जाता है, जिससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि मिट्टी खिसकने जैसी गंभीर समस्याएं भी पैदा होती हैं और पहाड़ों को भारी नुकसान पहुंचता है।



स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमल मौर्या और राजकुमार सैनी ने लोगों से अपील की कि वे अपनी गाड़ियों में जूट या कपड़े का थैला जरूर रखें। यदि आसपास डस्टबिन न हो तो खाली पानी की बोतलों में ही कचरा इकट्ठा कर लें और डस्टबिन मिलने पर उसे सही जगह पर डालें। उन्होंने कहा कि इधर-उधर कचरा फेंकने से पहाड़ों की खूबसूरती पर दाग लगता है और मैदानी क्षेत्रों के लोग बदनाम होते हैं।
विज्ञापन


इस अभियान में चंडीगढ़ की पूरी टीम मनीमाजरा से रवाना हुई थी और मनीमाजरा के सभी सदस्य इसमें शामिल रहे। जीवनदान ग्रुप ने हिमाचल की वादियों से लौटते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी साथ लाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें