चंडीगढ़। ग्राम रणास्वा पौड़ी गढ़वाल से आई महिला मंगल दल ने गढ़वाली गीत ले पोथुली को मासा... की जैसे ही प्रस्तुति दी तो चंडीगढ़ में बसे उत्तराखंडी पहाड़ की याद में खो गए। अवसर था सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में पौड़ी गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ की ओर से शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समलौंण कार्यक्रम का। महिला मंगल दल ने औंसी की रात घनघोर...., थड्या-चौफाल की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
महिला मंगल दल ने मंगल गीत से शुरुआत की। मंच के प्रधान पदमेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध चकडैत चुगलेर हास्य कलाकार संदीप छिलबट की प्रस्तुति ने लोगों को खूब हंसाया। देवभूमि उत्तराखंड गढ़वाल से महिला मंगल दल एवम् चंडीगढ़ की विभिन्न महिला मंगल दलों ने भी प्रस्तुति दी।
पूनम रावत बनीं प्रधान
मंच के मीडिया प्रभारी निर्मल सिंह रावत ने बताया कि सपथ ग्रहण समारोह से पहले महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इसमें पूनम रावत को प्रधान, सरिता नेगी को महासचिव, पुष्पा को कैशियर, भारती असवाल को सांस्कृतिक सचिव महिला प्रकोष्ठ में नियुक्त किया गया। मंच के पदाधिकारियों को शैलेश शर्मा तथा महिला प्रकोष्ठ को चंपा भट्ट ने शपथ दिलवाई।