फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकरार रहेगी श्री हरमंदिर साहिब की चमक, जानिए कैसे

Fri, 23 May 2014 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में प्रदूषण के कारण श्री हरिमंदिर साहिब पर चढ़ी सोने की परत और संगमरमर का रंग फीका पड़ने के मामले में अमृतसर के डीसी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर जिला प्रशासन को नोटिस जारी किया गया था। अमृतसर के डीसी रवि भगत ने जवाब दाखिल करके बताया कि श्री हरिमंदिर साहिब और आसपास प्रदूषण की रोकथाम के लिए पर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके लिए जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। डीसी के इस जवाब के साथ ही हाईकोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले डीसी अपने जवाब में कह चुके हैं कि दरबार साहिब की रसोई में लंगर बनाने के लिए लकड़ी के बालन का इस्तेमाल बंद कर दिया गया है और रसोई में बकायदा एलपीजी की पाइप लाइन बिछाने के लिए संबंधित केंद्रीय बोर्ड को आग्रह किया जा चुका है।

हरिमंदर साहिब के इर्द-गिर्द डीजल चालित वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने हाईकोर्ट को जानकारी दी कि साफ सफाई केलिए नगर निगम डस्टबीन रख रहा है और दरबार साहिब के इर्द-गिर्द पराली इत्यादि न जलाने व इससे होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।

अमृतसर में उद्योगों से निकलने वाले धुएं पर नजर रखने के लिए प्रदूषण बोर्ड द्वारा नियमित कार्रवाई की जाती है। इस रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने किए जा रहे प्रबंधों पर अगली कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी और अब डीसी के जवाब पर संतोष प्रकट करते हुए हाईकोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया।

एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखकर श्री हरिमंदिर साहिब के इर्द-गिर्द प्रदूषण के कारण गुरुद्वारे पर लगी सोने की परत और संगमरमर की चमक पर बुरा असर होने का मामला उठाते हुए उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की थी। इसी पत्र पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था।
विज्ञापन


यह किए गए हैं उपाय
. लंगर की रसोई में लकड़ी जलाने पर लगाई रोक
. एलपीजी पाइपलाइन के लिए केंद्रीय बोर्ड को लिखा
. गुरुद्वारे के इर्दगिर्द डीजल वाहन चलाने पर लगी रोक
. अमृतसर में उद्योगों के धुएं पर पीपीसीबी की नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें