फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी शो करते रहेंगे सिद्धू, हाईकोर्ट को दखल देने का हक नहीं: एडवोकेट जनरल

Fri, 12 May 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- written By: विवेक शुक्ला
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
विज्ञापन
लोगों को अपने चहेते नवजोत सिद्धू के ठहाके सुनाई देते रहेंगे। कॉमेडी शो में काम करने पर मंत्री पद से हटाने के केस में उन्हें बड़ी राहत मिली है। सिद्धू के कॉमेडी शो में भाग लेने के मामले में पंजाब सरकार ने स्टैंड लेते हुए कहा कि सिद्धू का कॉमेडी शो में भाग लेना किसी भी तरह से गलत नहीं है।
विज्ञापन


इस मामले में याचिका कर्ता ने जो भी सवाल उठाए हैं उनका कोई आधार नहीं है। इसके साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि सिद्धू पब्लिक ऑफिस के आधीन है ना कि पब्लिक एंप्लॉयमेंट के ऐसे में उनके ऊपर सिविल सर्वेंट के नियम लागू नहीं होते हैं।

इस दौरान पंजाब एडवोकेट जनरल ने हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र को भी सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इस प्रकार के मामले में हाईकोर्ट दखल नहीं दे सकता।
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब सरकार के कैबिनेट रैंक प्राप्त नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्री पद पर आसीन होने के बाद भी एक टीवी विज्ञापन में काम करने पर सवाल उठाए गए। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील एचसी अरोड़ा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम एक पत्र भेजकर सिद्धू को टीवी विज्ञापन इंग्लिश मैजिक मशीन में हिस्सा लेने से रोकने की मांग की।

याचिका में कहा गया कि वे मुख्यमंत्री के ध्यान में यह बात लाना चाहते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू कैबिनेट मंत्री बनने के बावजूद एक विज्ञापन में हिस्सा लेकर इंग्लिश मैजिक मशीन नामक एक प्रोडक्ट का प्रचार कर रहे हैं। यह विज्ञापन टीवी पर आधे घंटे तक प्रसारित होता है।

कहा गया कि नवजोत सिंह सिद्धू का कार्य कैबिनेट मंत्री के पद की गरिमा और शोभा के विपरीत है। कैबिनेट मंत्री, जोकि एक उच्च संवैधानिक पद है, पर आसीन होने के बाद उन्हें ऐसे उत्पादों के लिए लगातार विज्ञापन करना उन्हें शोभा नहीं देता।
विज्ञापन

सिद्धू को कैबिनेट मंत्री के संवैधानिक पद से खिलवाड़ से रोकें

Navjot singh sidhu - फोटो : अमर उजाला
एडवोकेट अरोड़ा ने मुख्य सचिव को लिखा कि मंत्रियों (केंद्रीय और राज्य) के लिए आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को उक्त उत्पाद के निर्माताओं के साथ अपने संबंधों को खत्म कर देना चाहिए। अन्यथा इंग्लिश मैजिक मशीन के निर्माताओं द्वारा विज्ञापन में किए जा रहे दावे संदिग्ध हैं।

पत्र में लिखा गया कि यह फेयर एंड लवली फेस क्रीम से भी अधिक अविश्वसनीय है, जो नवजोत सिंह सिद्धू विज्ञापन में दावा करते हैं कि अगर आपको इंग्लिश बिल्कुल भी नहीं आती, तो भी इस मशीन का प्रयोग करने के बाद, आप फर्राटेदार इंग्लिश बोलेंगे। एडवोकेट अरोड़ा ने मांग की है कि मुख्यमंत्री इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को कैबिनेट मंत्री के संवैधानिक पद से खिलवाड़ से रोकें।

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब की कैप्टन सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पद पर रहते हुए कॉमेडी शो में काम करने को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि सैद्धांतिक रूप से नवजोत सिंह सिद्धू को कॉमेडी शो में काम करना जारी नहीं रखना चाहिए। दो सदस्यीय खंडपीठ ने कहा था कि सब कुछ कानूनी तौर पर नहीं देखा जा सकता। सिर्फ कानून की सबकुछ नहीं है। कुछ चीजें नैतिकता और शुचिता पर भी आधारित होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें