पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस के कानन की बेंच ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ पंचकूला सीबीआई अदालत में रह चले मामलों का रिकार्ड तलब किया है।
सीबीआई अदालत में डेरामुखी के खिलाफ हत्या एवं दुराचार के आरोप के तहत ट्रायल चल रहा है। बेंच ने रिकार्ड तलब करते हुए मामले की सुनवाई 13 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।