फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आई फोन कॉल, 'गुरदासपुर में दाखिल हो जाओ', हाईअलर्ट

Sun, 21 Aug 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
पाकिस्तानी कॉल ट्रेसिंग के बाद पठानकोट में हाईअलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान से आई फोन कॉल ट्रेस होने के बाद पंजाब के दीनानगर, गुरदासपुर व पठानकोट में हाईअलर्ट कर दिया गया। पठानकोट पुलिस ने जिला की सीमा पर लगे नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस नाकों से गुजरने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी राकेश कौशल ने बताया शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से आई एक फोन काल ट्रेस की। इस काल में यह कहा गया कि दीनानगर के रास्ते से गुरदासपुर में दाखिल हो जाओ।

इस बातचीत की जानकारी खुफिया एजेंसियों ने पुलिस अधिकारियों की दी। इसके बाद पुलिस की ओर से दीनानगर, गुरदासपुर व पठानकोट में हाईअलर्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन

जिले के सभी नाकों पर बढ़ाई गई चौकसी

पाकिस्तानी कॉल ट्रेसिंग के बाद पठानकोट में हाईअलर्ट - फोटो : फाइल फोटो
एसएसपी ने बताया यह सूचना मिलते ही जिले के तारागढ, माधोपुर, सुजानपुर, नरोट जैमल सिंह आदि नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई। इसके साथ ही गश्त भी और तेज कर दी गई। तीन घंटे तक लगातार गश्त की गई। लेकिन किसी प्रकार की संवेदनशीलता नहीं दिखी।

एसएसपी ने कहा कि इसके बाद से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा  रहा है। जम्मू-कश्मीर से आने जाने वाले सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि इस समय स्थिति सामान्य है। सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें