फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज रफ्तार केटीएम ने बुलेट में मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-29 में साईं मंदिर के पास बुधवार देर रात एक केटीएम और बुलेट की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में केटीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केटीएम सवार दूसरे व्यक्ति और बुलेट सवार की हालत गंभीर बनी है। घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। मृतक की मौत हेड इंजरी से बताई जा रही है। हादसे में मृतक की एक टांग भी टूट गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक केटीएम पर पीछे रामदरबार निवासी मिंटू बैठा था। मिंटू की टांग में मल्टीपल फ्रैक्चर आया है। केटीएम और बुलेट सवारों ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन हादसा इतना जबरदस्त था कि हेलमेट चकनाचूर हो गए। पुलिस बुलेट चालक की पहचान करने में जुट गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना एसएचओ सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फॉरेंसिक और सीएफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर रही थी।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई घटना की वजह

हादसा बुधवार रात करीब सवा 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केटीएम सवार सेक्टर-29 की तरफ से सेक्टर 29/30 लाइट पॉइंट की तरफ आ रहा था, जबकि बुलेट सवार सेक्टर 29/30 लाइट पॉइंट से से सेक्टर 29 की तरफ से आ रहा था। इस दौरान तेजरफ्तार केटीएम चालक ने ओवरटेक करते हुए बुलेट चालक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक लगभग 30-35 मीटर घिसटती हुई चली गईं।

इसके बाद पुलिस ने तीनों को तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां केटीएम चालक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मृतक के साथ बैठे व्यक्ति और बुलेट सवार की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों घायल कुछ भी बताने की हालत में नहीं थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें