बहुचर्चित भीम टांक हत्याकांड में घायल हुए मुख्य गवाह गुरजंट सिंह जंटा ने सोमवार को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश लछमन सिंह की अदालत में अपने बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि यह घटना रामसरा फार्म हाउस के बजाय किसी शराब आहते पर हुई थी।
जंटा ने यह भी कहा कि घायलावस्था के दौरान उसने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जो बयान दिए थे वह एक इंस्पेक्टर ने दबाव डालकर दिलवाए थे। इंस्पेक्टर ने कहा था कि जो मैं कहूं, वही बयान देने हैं।
अब मैं अदालत में जो बयान दे रहा हूं, पूरे होशोहवास में दे रहा हूं। गुरजंट सिंह जंटा को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। अदालत में मुख्य गवाहों की गवाही न होने के कारण शिव लाल डोडा की जमानत याचिका पर फैसला नहीं हो रहा था।