फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSA लगाने को दी चुनौती: अमृतपाल के साथी ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस

Mon, 05 Jun 2023 06:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

याची ने कहा कि 23 फरवरी को जिस दिन अजनाला के पुलिस थाने पर हमला किया गया था उस दिन वह जेल में था। जेल से वह शाम को पांच बजे रिहा हुआ था और ऐसे में वह कैसे इस हमले में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी गुरमीत सिंह भुक्कनवाला ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी व कार्रवाई को चुनौती दी है। याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


गुरमीत सिंह भुक्कनवाला ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए 18 मार्च से पंजाब में ऑपरेशन शुरू किया गया था। उसी दिन अमृतपाल के कई साथियों को गिरफ्तार कर उन पर एनएसए (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगा उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था। याचिकाकर्ता भी उनमें से एक था। 

याची पर आरोप है कि 23 फरवरी को अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले में वह शामिल था। इसके साथ ही यह भी आरोप है कि उसने अमृतपाल के समर्थन में युवाओं को भड़काया। उसके लिए लोकल नेटवर्क खड़ा करके संगठन को मजबूत किया और अमृतपाल को पुलिस की पहुंच से दूर रखने के लिए हर तरह का इंतजाम किया था। 
विज्ञापन


याची ने कहा कि 23 फरवरी को जिस दिन अजनाला के पुलिस थाने पर हमला किया गया था उस दिन वह जेल में था। जेल से वह शाम को पांच बजे रिहा हुआ था और ऐसे में वह कैसे इस हमले में शामिल हो सकता है। याची ने कहा कि उस पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है। ऐसे में याचिकाकर्ता ने अपील की है कि उसके खिलाफ एनएसए के तहत की गई कार्रवाई को रद्द किया जाए। साथ ही डिब्रूगढ़ जेल में रखने को भी याचिकाकर्ता ने अवैध हिरासत करार देते हुए रिहा करने का आदेश जारी करने की अपील की है। याचिका पर हाईकोर्ट ने अब केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें