फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की याचिका पर केंद्र सरकार और ईडी को हाईकोर्ट का नोटिस

Thu, 18 Jan 2024 08:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चार जनवरी की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के करनाल, सोनीपत और यमुनानगर में दबिश दी थी। यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर पर पांच दिन ईडी की जांच जारी रही। इसके बाद एजेंसी ने दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगी के घर से पांच करोड़ रुपये की नकदी, चार विदेशी निर्मित हथियार, 100 से अधिक शराब की बोतल और 4-5 किलोग्राम सोना मिला था। 
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार व प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याची ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार करने और अदालत के रिमांड आदेश को रद्द करने की गुहार लगाई है और इन दोनों को कानून व न्याय के खिलाफ बताते हुए तुरंत रिहा करने का निर्देश जारी करने की अपील की है।

विज्ञापन


मंगलवार को जब मामला हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा तो जस्टिस विकास बहल ने कहा था कि यह मामला किसी और बेंच के समक्ष सूचीबद्ध होना चाहिए था। याचिकाकर्ता ने गिरफ्तारी और रिमांड आदेश को रद्द करने की मांग की है। वर्तमान याचिका कई अन्य याचिकाओं के समान है जिसमें धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में इस तरह की मांग की गई है। 

याचिकाकर्ता पूर्व विधायक है, वर्तमान/पूर्व सांसद/विधायकों द्वारा या उनके विरुद्ध सभी आपराधिक मामलों की सुनवाई का रोस्टर हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच को सौंपा गया है। धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की हाईकोर्ट की एक अन्य डिविजन बेंच सुनवाई करती आई है और उस पर फैसले भी किए है। ऐसे में हाईकोर्ट की रजिस्ट्री इस मामले को देखे और उचित बेंच के सामने इस मामले को सूचीबद्ध करे। इसके बाद याचिका फिर से जस्टिस विकास बहल की बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दी गई।
विज्ञापन


दिलबाग सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार कर लिया था। हरियाणा के अलग-अलग ठिकाने में चार जनवरी की सुबह प्रवर्तन निदेशालय की अलग-अलग टीमों ने करनाल, सोनीपत और यमुनानगर में दबिश दी थी।

यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर पांच दिन चली प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई दिलबाग सिंह की गिरफ्तारी के साथ खत्म हुई थी। उनके आवास से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उन्हें गाड़ी में बैठाकर दिल्ली ले गए थे। इनेलो के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगी के घर से पांच करोड़ रुपये कैश, चार विदेशी निर्मित हथियार, 100 से अधिक शराब की बोतलें और 4-5 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। वह 2009 में पहली बार इनेलो से विधायक बने थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें