फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हाइकोर्ट के वकील ने पुलिस को किया फोन, कहा-लॉरेंस के गुर्गे मांग रहे रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट के वकील की कॉल से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वकील ने पुलिस को फोन कर बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गे उसकी दुकान पर आकर रंगदारी मांग रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि उनका पैसों का लेनदेन था। दो लोग वकील से पैसे लेने आए थे। इसी तरह वीरवार को सेक्टर-22 में धनास के एक व्यक्ति ने पुलिस को कॉल कर देसी कट्टे पर 10 हजार लूट की शिकायत दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर दौड़ी लेकिन मामला यहां भी पैसों के लेनदेन का निकला और मामले में किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस को पिछले कुछ दिनों में लूट, झपटमारी, रंगदारी की चार कॉल आई हैं। इसमें से तीन कॉल फर्जी निकली और एक मामले में शिकायत झूठी पाई गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हाइकोर्ट के वकील की सेक्टर-22 सी में दुकान है। उन्होंने पुलिस को कॉल कर कहा कि लॉरेंस के दो गुर्गे रंगदारी लेने आए हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर दो लोग मिले, जिन्हें वकील लॉरेंस के गुर्गे बता रहा था। पुलिस ने जांच की तो सामने आया उनका पैसों का लेनदेन है। दोनों व्यक्ति वकील से पैसे लेने आए थे। दोनों पक्षों में किसी के खिलाफ कोई करवाई न करने को लेकर समझौता हो गया।

ऑटो छीनने की झूठी शिकायत देने पर चालक गिरफ्तार
ऑटो चालक ने कुछ दिन पहले सेक्टर 17 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि कोई व्यक्ति सेक्टर 23 में उसका ऑटो छीनकर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को चालक शराब के नशे में मिला। उसका ऑटो वहीं खड़ा था। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


झूठी निकली पंजाब पुलिस के मुलाजिम की लूट की कहानी
11 दिसंबर को सेक्टर 23 में शाम को पंजाब पुलिस के मुलाजिम ने चंडीगढ़ पुलिस को खुद के साथ हथियार की नोक पर लूट होने की शिकायत दी थी। मुलाजिम ने कहा कि दो बाइक पर चार लोग आए और गहने व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे कैमरे चेक किए तो कोई घटना नहीं दिखाई दी। मुलाजिम का मोबाइल भी घटना से करीब आधे घंटे पहले स्विच ऑफ हो गया था। इसकी आखिरी टॉवर लोकेशन उस जगह की आई, जहां पर मुलाजिम ड्यूटी करता है।
विज्ञापन



फोटो कैप्शन: सेक्टर 23 में लगे कैमरे में मुख्य सड़क और गली दोनों के आगे जाते लोग कवर हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें