फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 5,030 वकील करेंगे नेतृत्व पर फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 5,030 वकील शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग कर नेतृत्व पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार पूर्व अध्यक्ष विकास मलिक, सरतेज सिंह नरूला, अनिल पाल सिंह शेरगिल, रविंदर सिंह रंधावा, चौहान सतविंदर सिंह सिसोदिया, निर्भय गर्ग और कानू शर्मा मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए गुरमैल सिंह दुहान, निलेश भारद्वाज, मनमीत सिंह, गौरव गुरचरण सिंह राय और अमन रानी शर्मा के बीच मुकाबला होगा।
महासचिव पद के लिए दविंदर सिंह खुराना, मनविंदर सिंह दलई, गगनदीप जम्मू और परमप्रीत सिंह बाजवा चुनाव लड़ेंगे। संयुक्त सचिव पद के लिए भाग्यश्री सेतिया और किरणदीप कौर मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए हरविंदर सिंह मान, गौरव ग्रोवर, जसप्रीत सिंह सरन (जस्सी), वरुण सिंह ढंडा, अजय कुमार दहिया, सतनाम सिंह, निखिल कौशिक और सौरभ भोरिया अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनाव समिति के अनुसार चुनाव की सुचारू व्यवस्था के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। गेट नंबर-2 के सामने की पार्किंग बंद रहेगी। रॉक गार्डन की ओर से प्रवेश खुला रहेगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए गेट नंबर-1 पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें