पंजाब में पठानकोर्ट एयरबेस पर हाईअलर्ट कर दिया गया है। कड़ी चौकसी के इंतजाम कर दिये गये हैं, वहीं आसपास के एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एयरबेस पर आतंकी हमले की सूचना के मद्देजनर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
We had got intelligence inputs about presence of anti-national elements so it's just a precautionary measure: Nilambri Vijay,SSP Pathankot pic.twitter.com/DJIOKm6CUw— ANI (@ANI_news) March 14, 2017
चप्पे चप्पे पर सेना और पुलिस के जवान तैनात कर दिये गये हैं। हेलीकॉप्टर से नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी के महीने में पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर आतंकी हमला किया गया था।
नये साल पर हुए इस आतंकी हमले की खबर ने देशभर को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में देश के वीर जवानों ने करीब 65 घंटों तक आतंकियों से लोहा लिया और सभी 6 आतंकियों को ढेर कर दिया था। वहीं इस हमले में हमने अपने 7 जवान खो दिए थे।