फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस वालों से बुरा बर्ताव करने से पहले अब सोच लें, वरना पछताएंगे

Sat, 23 Dec 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अब ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना पर अगर ट्रैफिक पुलिसकर्मी चालान करने लगे तो उनसे उलझना आपको महंगा पड़ सकता है। वहीं पुलिसकर्मियों पर लगने वाले आरोप भी उन्हें बेगुनाह साबित करने में मददगार होंगे। इसका कारण है ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्रेस पर अब कैमरे लगे होंगे। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और ईमानदारी से ड्यूटी करने की भावना को मुख्य रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा कर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे दिए गए हैं।
विज्ञापन


विभाग ने पहले चरण में कर्मियों के लिए 104 बॉडी वार्न कैमरों की व्यवस्था की है। सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा ने ट्रैफिक कर्मियों की वर्दी पर यह कैमरे लगाए जाने की योजना की शुरूआत की। इस दौरान डीजीपी लुथरा ने ट्रैफिक कर्मियों की वर्दी पर इन कैमरों को लगा कर उन्हें पूरी कर्तव्य निष्ठा से ड्यूटी करने का संदेश दिया। इस दौरान डीआईजी ओपी मिश्रा, एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी शशांक आनंद, एसएसपी लॉ एंड ऑर्डर निलांबरी विजय जगदाले, एसपी ऑपरेशन रवि कुमार, डीएसपी ट्रैफिक यशपाल, केवल कृष्ण और राजीव अंबेस्टा मौजूद रहे।

योजना के तहत ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वर्दी पर उनकी जैकेट के अगले हिस्से में कैमरे लगे होंगे। इस दौरान कैमरे की रिकार्ड़िग चलेगी। अधिकारियों की मानें तो एक तरह से इन कैमरों के जरिए अधिकारी पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों के साथ किए जाने वाले बर्ताव, ड्यूटी पर उनकी कार्यप्रणाली पर नजर रख सकेंगे। वहीं दूसरी ओर लोगों द्वारा ट्रैफिक कर्मियों पर लगाए जाने वाले आरोपों की जांच को लेकर भी इन कैमरों की रिकार्ड़िग अहम होगी। रिकार्ड़िग में आरोपी कितना सही है या कितना गलत है इसका खुलास इस बॉडी वार्न कैमरे की रिकार्ड़िग द्वारा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें