शहर के यादविंद्रा गार्डन में 10वें दो दिवसीय हेरीटेज फेस्टिवल का आगाज 28 नवंबर से होगा। लुप्त हो रही कलाओं और सांस्कृतिक धरोहरों को लोगों के सामने पेश करना हेरीटेज फेस्टिवल का आकर्षण होगा।
मेले की तैयारियों को लेकर गार्डन को सजाया जा रहा है। गार्डन प्रभारी राजपाल ने बताया कि हेरीटेज फेस्टिवल का उद्घाटन 28 नवंबर को शाम साढ़े 5 बजे पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा किया जाएगा।
मेले का समापन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। राजपाल ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
मेले के पहले दिन शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंजाबी पॉप और लोक गायक जनाब बरकत अली खान दीवाना होंगे। जबकि मेले के अंतिम दिन शाम 6 बजे मशहूर सूफी गायक गाजी खान बर्ना सूफियाना पेशकश से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।