फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज फर्नीचर की चोरी का मामला : पुलिस टीम लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी से हेरिटेज कुर्सियां चोरी करने के मामले में अभी भी कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मामले में बढ़ई सरफराज समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनसे रिमांड पर पूछताछ के बाद अब क्राइम ब्रांच की एक टीम लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दबिश देने के लिए रवाना हो गई है। सूत्रों की मानें तो हेरिटेज फर्नीचर की चोरी में शामिल कुछ लोग यूपी में छुपे हुए हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन आरोपियों से कुछ और हेरिटेज फर्नीचर बरामद होने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि रिमांड के दौरान आरोपियों ने दिल्ली, मुंबई समेत अन्य कई राज्यों के व्यापारियों के नाम भी उगले थे, जो चोरी के फर्नीचर की मरम्मत करने के बाद आगे उन्हें बेच दिया करते थे। आरोपी बढ़ई सरफराज से पूछताछ में धनास में कबाड़ी का दुकान चलाने वाले नरेश मित्तल और सेक्टर-25 निवासी महिला ऊषा उर्फ स्वीटी के नाम का खुलासा हुआ था। इसके बाद टीम ने उक्त दोनों आरोपियों को सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर तीन तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। पूछताछ में ऊषा अन्य साथियों के साथ मिलकर पीयू के अलग-अलग विभाग से हेरिटेज फर्नीचर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। इसके बाद वह लोग धनास में कबाड़ का काम करने वाले नरेश मित्तल को बेच दिया करते थे। टीम ने सेक्टर-25 स्थित ऊषा के घर से 5 और नरेश के धनास स्थित कबाड़ के गोदाम से 10 हेरिटेज कुर्सियां बरामद की थी। टीम की जांच में हेरिटेज फर्नीचर चोरी करने वाले मुख्य आरोपी के नाम का भी पता चला था। क्राइम ब्रांच टीम अब तक तीनों आरोपियों से कुल 35 हेरिटेज कुर्सियां बरामद कर चुकी है।
गौरतलब है कि पीयू के मनोविज्ञान विभाग के अधीक्षक मंजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सेमिनार हॉल ग्राउंड फ्लोर से 36 हेरिटेज कुर्सियां गायब हुई हैं जबकि 10 कुर्सियां दूसरे तल से चोरी हुई हैं। इसके अलावा दो कुर्सी सुपरिंटेंडेंट ऑफिस से गायब हुई हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-25 से बढ़ई सरफराज को गिरफ्तार कर 20 कुर्सियां बरामद की थीं। आरोपी सरफराज सात दिन के रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें