फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से एक की मौत, 87 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना से जहां एक मरीज की मौत हुई, वहीं 87 नए केस सामने आए। नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 50 और महिलाओं की संख्या 37 है। इनमें सबसे ज्यादा 12 नए मरीज मनीमाजरा में मिले हैं। वहीं, स्वस्थ होने पर 77 मरीजों को छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सेक्टर-19 निवासी 57 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है, जिन्होंने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। पीजीआई में कोरोना के 98 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 22 मरीजों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। 87 मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16925 हो गई है। वहीं अब तक 266 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 15532 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें