फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेरिस में फिर नीलाम होगी शहर का हेरीटेज फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की बीते 28 नवंबर को पेरिस में हुई नीलामी को लेकर एडवोकेट अजय जग्गा ने राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को शिकायत भेजी है। उन्होंने मांग की है कि भविष्य में हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी रोकने के लिए प्रयास के साथ पेरिस में नीलामी की भी जांच होनी चाहिए। कैसे यह फर्नीचर देश से बाहर पहुंच गया। शिकायत की कॉपी फ्रांस की न्यायिक पुलिस अधिकारी को भी भेजी गई है। पेरिस में तीन आइटम 44.95 लाख रुपये में नीलाम हुए थे।
विज्ञापन

शहर के हेरिटेज फर्नीचर के सुरक्षा, संरक्षण और पुनर्स्थापन की कार्य योजना के लिए फ्रांस के अफसरों की एक टीम पिछले महीने चंडीगढ़ आई थी। इसके बावजूद हेरिटेज फर्नीचर की चोरी नहीं रुक रही है। जग्गा ने बताया कि जिन आइटम की पेरिस में नीलामी हुई है, उनमें डाइनिंग टेबल, डर्टी लिनन बास्केट और ड्रेसिंग टेबल शामिल है। हेरिटेज फर्नीचर को संभालकर न रखने के कारण करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पिछले कुछ साल में शहर के करोड़ों के हेरिटेज फर्नीचर यूएसए, यूके, फ्रांस व जर्मनी समेत अन्य देशों में नीलाम हो चुके हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें