फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नमेंट कॉलेज के हॉस्टल से लाखों का हेरिटेज फर्नीचर चोरी

Sat, 15 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़(सुमित सिंह श्योराण)
विज्ञापन
गवर्नमेंट कॉलेज के हॉस्टल से लाखों का हेरिटेज फर्नीचर चोरी
विज्ञापन
चंडीगढ़ से ली कार्बूजिए द्वारा तैयार हेरिटेज फर्नीचर की चोरी का सिलसिला रुक नहीं रहा। सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज(जीसी-11) के ब्वॉयज हॉस्टल से कई हेरिटेज कुर्सियां चोरी हो गई। सोमवार रात को हुई घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किया और चोरों तक भी नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


अंतराष्ट्रीय मार्केट में इन कुर्सियों की कीमत लाखों आंकी गई है। इसी हफ्ते लंदन में 1.21 करोड़ में ली कार्बूजिए हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हुई है।   हेरिटेज कुर्सियों की चोरी की शिकायत हॉस्टल वार्डन ने पुलिस को दी है, लेकिन मामले में पुलिस अभी अपने स्तर पर जांच करने की बात कह रही है।

 शहर से हेरिटेज फर्नीचर की चोरी का एक साल भर में तीसरा मामला  है। यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने पूरे मामले में कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की है। हॉस्टल वार्डन, सिक्योरिटी गार्ड से भी मामले में पूछताछ की तैयारी है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार  गवर्नमेंट कॉलेज(जीसी-11) के सेक्टर-15 ए स्थित जनरल (ब्वॉयज) हॉस्टल के वार्डन के घर की बालकनी से सोमवार रात को चार हेरिटेज कुर्सियां चोरी हुई हैं।   जानकारी अनुसार सोमवार रात करीब 12 बजे तक वार्डन डॉ. जितेंद्र गौंड ने कुर्सियां होने की बात कही है। लेकिन रात 12 से 4 बजे के बीच कुर्सियों को चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

गवर्नमेंट कॉलेज के हॉस्टल से लाखों का हेरिटेज फर्नीचर चोरी
हॉस्टल के ब्लॉक एक की पहली मंजिल पर वार्डन जितेंद्र रहते हैं। जानकारी अनुसार चोरों ने दीवार को फांदकर इन कुर्सियों को उठाया है। दीवार पर चढ़ने के निशान भी पाए गए हैं। चोरी का शक कुछ रोज पहले हॉस्टल में पेंट करने वाले और महीने भर पहले हेरिेटज फर्नीचर की इंस्पेक्शन करने पहुंचे दो लोगों पर है।

वार्डन जितेंद्र के अनुसार हॉस्टल चौकीदार ने बताया कि करीब महीने पहले दो लोग खुद को प्रशासन के अधिकारी बताकर हेरिटेज फर्नीचर देखने आए थे। उन्होंने हॉस्टल में रखे सारे फर्नीचर को देखा था, लेकिन उन लोगों के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। डॉ.जितेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले हॉस्टल में पेंट का काम चल रहा था। पेंट का  काम पूरा होने के हफ्ते भर में कुर्सियों की चोरी हुई है। हॉस्टल के साथ लगते एक  प्राइवेट घर से भी चोरों ने काफी सामान चुराया है।   

हेरिटेज फर्नीचर की चोरी के बाद पुलिस अधिकारी जांच के लिए तो आए लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। मामले में वार्डन और रात को ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ होगी। मामले में कई स्टूडेंट्स और पेंट करने वाले कर्मचारियों से भी मामले की छानबीन की जाएगी। 

 जानकारी अनुसार ब्लॉयज हॉस्टल में हेरिटेज फर्नीचर के तहत करीब 40-45 कुर्सियां हॉस्टल के कमरे में रखी हुई हैं। कॉलेज लाइब्रेरी में ली कार्बूजिए द्वारा डिजाइन कई कुर्सियां,टेबल और लॉग बुक स्टेंड भी रखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें