फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए बनाया हेल्प डेस्क, बढ़ाई पुलिस गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश में विशेष समुदाय को लेकर लोगों को बढ़ रहे आक्रोश का असर शहर में भी देखने को मिल रहा है। पंजाब विश्वविद्यालय, डीएवी सहित अन्य कॉलेजों में काफी संख्या में कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं। इनकी सुरक्षा पर यूटी पुलिस ने विशेष कदम उठाए हैं। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय में एसएसपी कंवरदीप कौर ने कश्मीरी छात्रों के साथ एक बैठक की। उन्हें हर प्रकार से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सेक्टर-9 के पुलिस कंट्रोल रूम में एक विशेष सहायता डेस्क बनाया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी समस्या, संकट या सुरक्षा संबंधी चिंता के मामले में तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर डायल करें। साथ ही सभी स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को अपने क्षेत्रों में कश्मीरी छात्रों पर अतिरिक्त ध्यान देने और तुरंत सहायता देने के लिए कहा गया।
छात्रों के अधिक संख्या वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी है। विशेष समुदाय के साथ निरंतर संवाद और विश्वास-निर्माण बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी थानों के एसएचओ ने उनके क्षेत्रों में रहने वाले कश्मीरी छात्रों से मुलाकात कर उन्हें उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 03: पुलिस मुख्यालय में कश्मीरी छात्रों के साथ बातचीत करतीं एसएसपी कंवरदीप कौर। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें