फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर का धूम-3 वाला हेलमेट चाहिए तो ये पढ़ें

Sat, 14 Dec 2013 04:01 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म स्टार आमिर खान के दीवानों के बीच अब धूम मचाने आ रहा है धूम थ्री हेलमेट।
विज्ञापन


जी हां, फिल्म की लोकप्रियता ने स्टीलबर्ड हाई टेक इंडिया लिम़टेड को भारत के प्रीमियर फिल्म स्टूडियो यश राज फिल्म्स के करीब पहुंचा दिया है। इसके लिए लाइसेंसिंग विभाग के साथ एक लाइसेंसिंग समझौता किया है।
विज्ञापन


इस समझौते से स्टीलबर्ड हेलमेट्स धूम फिल्म फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता और जागरूकता का फायदा उठा सकेगा।

स्टीलबर्ड ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने कहा कि बहुप्रतिक्षित धूम-3 फिल्म दुनियाभर में 20 दिसंबर 2013 को रिलीज हो रही है।

इसके बारे में यश राज फिल्म्स के उपाध्यक्ष-लाइसेंसिंग व मर्चेंडाइजिंग रोहित सोबती ने बताया स्टीलबर्ड हेलमेट्स को धूम-3 लाइसेंसी बनाकर काफी खुश हैं।

कंपनी डी-3 हेलमेट्स की उत्कृष्ट रेंज का उत्पादन कर रही है, जिनमें फिल्म पर आधारित रोमांचक ग्राफिक्स होंगे और साथ ही ये सुरक्षित और विश्वसनीय हेलमेट का बेहतरीन विकल्प होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें