फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather News: कुरुक्षेत्र में जमकर हुई बरसात, गर्मी व उमस से मिली राहत, झज्जर में कई स्थानों पर जलभराव

Sun, 25 Jun 2023 12:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

झज्जर में भारी बारिश से कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। सड़कें जलमग्न हैं। सरकारी कार्यालय तक पानी भरा है। गुरुग्राम में भी भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण नरसिंह पुर चौक के पास दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच 48) जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सड़क पर भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में रविवार सुबह जमकर बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी और उमस से भी राहत मिली। दिन में और भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार आधी राहत के बाद बारिश हुई तो रविवार सुबह फिर करीब एक घंटा तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर भी पानी-पानी हो गया। अनेकों क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले एक सप्ताह पहले भी 52 एमएम बारिश हुई थी, जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से छुटकारा मिला था। इसके बाद फिर लगातार गर्मी से लोग परेशान रहने लगे थे। उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के प्रबंध किए जाने लगे थे, लेकिन शनिवार आधी रात के बाद बदले मौसम के बाद जमकर बारिश हुई। 50 एमएम तक बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगी तो लोगों को बड़ी राहत मिल पाई।

भिवानी में गिरी पानी की टंकी

भिवानी में रविवार सुबह पहली बारिश से गांव गिगनाऊ में बनी पुरानी टंकी गिर गई। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। टंकी से विभाग ने करीब 8 से 10 साल पहले ही पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। उस समय टंकी से आसपास के लगभग आठ गांवों में जलापूर्ति की जाती थी। रविवार सुबह अधिक बारिश की वजह से टंकी गिर गई।

विज्ञापन


उधर, झज्जर में भारी बारिश से कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। सड़कें जलमग्न हैं। सरकारी कार्यालय तक पानी भरा है। गुरुग्राम में भी भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण नरसिंह पुर चौक के पास दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच 48) जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें