फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा के साथ झमाझम बारिश, आज भी बारिश के आसार

विज्ञापन
सेक्टर 22-23 के लाइट प्वाइंट्स से बारिश में गुजरते राहगीर। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को हवा के साथ हुई बारिश ने शहर के लोगों को ठंडक का एहसास करा दिया। बारिश से अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई। इसके साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शाम को चंडीगढ़ में 20 मिनट में 0.8 एमएम बारिश हुई। बारिश और हवा से शहर के लोगों को एक सप्ताह से हो रही गर्मी से राहत मिली हुई है। शुक्रवार को दिनभर सूरज बादलों के साथ लुकाछिपी करता रहा। शाम को तेज हवा चली और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि, बारिश का यह दौर ज्यादा देर नहीं चला, लेकिन अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33.2 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम पारे में भी सामान्य से एक डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें