चंडीगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन ने शुक्रवार को बुकर्माक और टी-शर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 80 छात्राओं ने भाग लिया।
बुकमार्क प्रतियोगिता में गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज चंडीगढ़ की मल्लिका मलिक ने प्रथम और इसी कॉलेज की रीत को दूसरा व पीजीजीसीजी-11 की वर्णिका सेमवाल को तीसरा स्थान मिला। टी-शर्ट पेंटिंग में जीजीएससीडब्ल्यू -26 की शीतल जायसवाल ने प्रथम, पीजीजीसीजी -11 की अनु यादव ने द्वितीय तथा गुरुनानक कॉलेज फॉर गर्ल्स श्री मुक्तसर साहिब की सुखप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव और कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष एवं स्वच्छता समिति की समन्वयक सुमन महाजन ने इस अवसर पर प्रकृति को समर्पित एक स्वरचित कविता लिखी।
प्रकृति संरक्षण के लिए संकल्प लिया
इस दौरान कॉलेज की स्वच्छ भारत समिति और एक भारत श्रेष्ठ भारत टीम ने पर्यावरण जिम्मेदारी प्रतिज्ञा गतिविधि का आयोजन किया। इसमें संस्था के कर्मचारियों और छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण के लिए काम करने और इसके बारे में दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया।