फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो घंटे झमाझम बारिश, चौक-चौराहों पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/पंचकूला। शहर में रविवार सुबह तेज धूप निकली लेकिन दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बदल गया और दो बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक बारिश हुई, जिसकी वजह से शहर के कई चौराहों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान करीब आठ एमएम बारिश हुई है।पंचकूला और मोहाली के भी कई इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन

तेज बारिश होने के बाद भी शहरवासियों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। सोमवार को भी शहर में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि उमस होने की वजह से लोगों को गर्मी भी महसूस होगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से रविवार शाम 5:30 बजे तक कुल 985.8 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 54.6 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें