फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को झमाझम बारिश के बाद वीरवार को पूरे दिन चंडीगढ़ में धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से रविवार तक फिर से तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को सुबह काफी बारिश हुई थी। अब 9 और 10 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है। वीरवार को निकले धूप की वजह से शहर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य जितना है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें