पंजाब में अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सरकार ने अफसरों व लोगों को सावधान रहने का निर्देश भी दिया है। घग्गर दरिया में कटाव के चलते पहले से ही पटियाला, बठिंडा और संगरूर में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। ऐसे में अगले तीन दिनों में भारी बारिश हुई तो घग्गर उफान पर आ सकती है। इससे प्रदेश में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।
इसी आशंका के चलते सरकार की ओर से एनडीआरएफ को, पुलिस विभाग को, प्रशासनिक अधिकारियों को व लोगों को सावधान रहने व हरसंभव तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि घग्गर दरिया के ठीक किए गए तटबंध भारी बारिश के कारण फिर से टूट सकते हैं।