फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं किए फायर सेफ्टी के इंतजाम, 16 कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी, राव स्पोकन इंग्लिश सेंटर सीज

Wed, 24 Jul 2019 11:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फायर सेफ्टी नॉर्म्स पूरे नहीं करने वाले चंडीगढ़ के कोचिंग सेंटरों और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पर एसडीएम सेंट्रल नाजुक कुमार ने सीलिंग की कार्रवाई की। सेक्टर 24 में प्रवर्तन निदेशालय और पुलिस कर्मियों के साथ 16 कोचिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया गया। यहां एससीओ 145 में राव इंग्लिश एरा आईईएलटीएस इंस्टीट्यूट फर्स्ट स्पोकन इंग्लिश कोचिंग सेंटर के खिलाफ फायर सेफ्टी नार्म्स पूरे नहीं करने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एसडीएम नाजुक कुमार ने बताया कि हाल ही में फायर सेफ्टी नॉर्म्स पूरा नहीं करने वाले 68 कोचिंग सेंटरों और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को नोटिस जारी की गई थी। इसके तहत नॉर्म्स नहीं पूरा करने वाले सेक्टर 24 में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट को सील किया गया है। शहर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी नॉर्म्स पूरे नहीं किए जाने को लेकर एसडीएम सेंट्रल ने चेकिंग अभियान चलाया। प्रशासन की ओर से काफी समय से इन इंस्टीट्यूट को एनओसी लेने के लिए कहा जा रहा है। जिन लोगों ने आवेदन कर रखा है, प्रशासन की ओर से उन्हें समय दिया गया है।

कई इंस्टीट्यूट अब तक आवेदन नहीं कर रहे और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इसे लेकर पुलिस और विभाग के अफसरों ने निरीक्षण किया। जिन लोगों ने एनओसी को लेकर आवेदन कर रखे हैं, उन्हें जल्द सब क्लियर करने को कहा गया है। बता दें कि फायर सेफ्टी नार्म्स को लेकर 68 कोचिंग सेंटरों और इंस्टीट्यूट को सीलिंग का आर्डर जारी किया गया है। इन्हें फायर सेफ्टी के नियमों को पूरा करने और एनओसी को लेकर लेटर जारी किया गया था। जिन इंस्टीट्यूट और सेंटरों ने एनओसी नहीं ली है या आनाकानी कर रहे हैं, उन पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें