फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ हाई अलर्ट

Thu, 28 Jun 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
हरियाणा सरकार 28 जून से पहली जुलाई के बीच कुछ जिलों में भारी बरसात की चेतावनी पर अलर्ट हो गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी डीसी को सतर्क रहने और उचित प्रबंध करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग एक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 28 जून से पहली जुलाई के बीच मानसून की आहट की स्थितियां बन रही हैं। इस स्थिति के मद्देनजर 27 जून से राज्य में कम और मध्यम बरसात शुरू होने का अनुमान है।
विज्ञापन


इसके बाद अगले 48 से 72 घंटों के दौरान बरसात में बढ़ोतरी होगी। कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, यमुनानगर और अंबाला में एक या दो बार भारी बरसात होगी। यह बरसात सात सेंटीमीटर से अधिक होने का अनुमान है। अनुमान के अनुसार 28 व 29 जून को भारी से अधिक भारी और 30 जून व पहली जुलाई को भारी बारिश होगी। स्थिति के मद्देनजर राज्य के सभी मंडलायुक्त व डीसी पैनी नजर रखें और उचित कदम उठाएं।

बरसाती नालों की जल्द करें सफाई 
हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि बरसाती नालों की सफाई अधिकारी जल्दी सुनिश्चित करें। ताकि जलभराव न हो। वह यहां विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बरसात से पहले सभी प्रकार के मोटर पंपों को ठीक कराने,  जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था व जलभराव की स्थिति पर काबू पाने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें