फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल के पहले दिन जून के महीने जैसी गर्मी, शनिवार रहा सबसे गर्म

Sat, 01 Apr 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गर्मी तेजी से बढ़ रही है। एक दिन में एक डिग्री तापमान का इजाफा हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है।
विज्ञापन


रात का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि तापमान में सोमवार से परिवर्तन देखने को मिल सकता है। पांच व छह अप्रैल को बारिश की संभावना बताई जा रही है। इससे तापमान में थोड़ी नरमी आ सकती है। रविवार को फिलहाल मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास ही रहेगा। पीयू के मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 24 घंटे के भीतर बादल छा सकते हैं। लेकिन तापमान में कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं आने वाला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें