हर साल बदल रहे मौसम ने चंडीगढ़ के मिजाज को बदल दिया है। पिछले तीन दशक में चंडीगढ़ के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की। इसके विपरीत बारिश आधी रह गई है। इसका सबसे गंभीर असर सुखना झील पर पड़ा है। कम बारिश के कारण सूखना सूखने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं जलवायु परिवर्तन से बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।
ऐसे बढ़ रहा है तापमान
साल 1971 में चंडीगढ़ का औसत न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होती गई। साल 2000 में 17 डिग्री, 2010 में 18 डिग्री और साल 2016 में 18.9 डिग्री रिकार्ड हुआ। साल 2016 अब तक का सबसे गर्म साल दर्ज किया। इसी तर्ज पर अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। साल 2011 में औसत अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि साल 2016 तापमान बढ़कर 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ऐसे कम होती जा रही बारिश
मौसम के बदलते तेवर के विपरीत चंडीगढ़ में बारिश कम होती जा रही है। पांच वर्षों में बारिश सिकुड़ कर आधी रह गई है। साल 2013 को चंडीगढ़ में कुल 911.3 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। साल 2014 में 852.4 एमएम, 2015 में 827 और साल 2016 में 605.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। ये हालात तब हैं, जब पिछले साल मानसून सामान्य था। इस साल भी सामान्य मानसून की संभावना व्यक्त की गई।
ये पड़ रहा असर
झुलसाती गर्मी
ये पड़ रहा असर
सबसे ज्यादा असर चंडीगढ़ की लाइफ लाइन सुखना पर पड़ा है। इसके अलावा डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां बढ़ी हैं। दरअसल कम बारिश से चंडीगढ़ में उमस की मात्रा बढ़ी है, जिससे मच्छरों को पनपने का मौका मिला और डेंगू और चिकनगुनिया के ग्राफ में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। साल 2014 को डेंगू के सिर्फ 13 केस थे, जबकि साल 2015 को 966 और 2016 को 900 केस। इसी तरह से चिकनगुनिया का आंकड़ा भी 100 के पार पहुंचा।
दरअसल चंडीगढ़ के आसपास के प्रदेशों में पेड़ों की जबरदस्त कटाई चल रही है। दूसरा ग्लोबल वार्मिंग का भी थोड़ा-बहुत असर पड़ा है। आने वाले दिनों में तो बारिश और कम होगी और तापमान बढ़ेगा। इसके लिए हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल को माइक्रोक्लाइमेट के लिए एक संयुक्त प्लान बनाना होगा। तभी इसका असर दिखाई पड़ेगा।
-डा. सतीश नरुला, पर्यावरणविद्, चंडीगढ़
जब बारिश कम होती है तो इसका सीधा डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों से होता है। इसके अलावा उमस में बढ़ोतरी होती और एलर्जी भी बढ़ती है।
-डा. गौरव अग्रवाल, नोडल आफिसर चंडीगढ़ स्टेट क्लाइमेट एंड हेल्थ कमेटी, चंडीगढ़
कब कितनी बारिश
Scorching Heat
कब कितनी बारिश
साल कुल बारिश
2012 911.3
2013 1060.3
2014 852.4
2015 827.1
2016 605.8
साल न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
1971 15.1 29.9
1981 17.3 30.3
1991 16.6 31.0
2000 17.0 29.3
2008 17.2 30.0
2009 18.2 30.8
2015 18.5 29.8
2016 18.9 31.1