फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हा टैक्स महंगा होने जा रहा है, तैयार रहें

Thu, 16 Jul 2015 11:59 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के सभी पंचायतों में चूल्हा टैक्स बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायतों के गठन से ही गांवों में चूल्हा टैक्स लगाया जा रहा है। दो से सात रुपये तक चूल्हा टैक्स लोगों से वसूला जा रहा है। यह टैक्स ग्राम पंचायतों की आमदनी के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन


12 पंचायतों के तेरह गांव हैं। सभी गांवों में करीब दो हजार लोग हैं। जिन पर चूल्हा टैक्स लगाया जा रहा है। लाल डोरा से बाहर बने मकानों पर चूल्हा टैक्स लागू नहीं है। ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत कार्यालय ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी किए हैं कि वे बैठक कर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव पास करें और कार्यालय को सूचित करें।

निर्देश में यह भी कहा है कि सभी ग्रामीणों के लिए एक समान चूल्हा टैक्स 15 रुपये किया जाए। कई गांवों में चूल्हा टैक्स वर्षों बाद वसूलना शुरू किया गया है। लाल डोरा के अंदर बने मकानों पर ही चूल्हा टैक्स लगा है।
विज्ञापन


टैक्स जमा न कराने पर चुनाव नहीं लड़ सकते
ग्राम पंचायत में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को, जिनके नाम चूल्हा टैक्स है। उन्हें ये टैक्स जमा कराना अनिवार्य है। चूल्हा टैक्स अदा न करने पर वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

ये हैं ग्राम पंचायतें
चंडीगढ़ में दड़वा, बहलाना, रायपुरखुर्द, रायपुर कलां, किशनगढ़, खुड्डा अलीशेर, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू, सारंगपुर, धनास, मौली और कैंबवाला ग्राम पंचायतें हैं। इन गांव के लोगों को चूल्हा टैक्स अदा करना पड़ता है।

सभी गांवों में चूल्हा टैक्स बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। 15 रुपये प्रतिवर्ष चूल्हा टैक्स लगाने का विचार है। बहुत पुराने समय से बहुत ही कम टैक्स लगाया जा रहा है। जिसे वसूल करना मुश्किल है।
विज्ञापन

-सुंदर लाल नौटियाल, बीडीपीओ चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें