फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के पूर्व प्रधान को हार्टअटैक, अब है ऐसी हालत

Sun, 26 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
​बीजेपी लीडर कमल शर्मा
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा को शुक्रवार को हार्टअटैक पर गया। डीएमसी हीरो हार्ट इंस्टीट्यूट के डाक्टरों ने उनके दिल की आरटरीज में एक स्टेंट डाला है। उनसे मिलने और सेहत का हाल जानने के लिए अस्पताल में भाजपा के नेताओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

 कमल शर्मा को शुक्रवार सुबह फिरोजपुर में सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें परिवार के लोग तुरंत वहां के अस्पताल ले गए।

 प्राथमिक जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। दोपहर बाद करीब ढाई बजे के आसपास एंबुलेंस कमल शर्मा को लेकर हीरो हार्ट इंस्टीट्यूट में पहुंची। डाक्टरों को पहले ही अलर्ट कर दिया था। शर्मा के पहुंचते ही डाक्टरों ने उनका मुआयना किया। उनके कई आवश्यक टेस्ट किए गए। एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी की गई। 

इसके बाद उनकी मेन आरटरी में रुकावट नजर आई। डाक्टरों ने तुरंत स्टेंट डाल दिया। हीरो हार्ट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एवं दिल के रोगों के माहिर डाक्टर जीएस वांडर का कहना है कि शर्मा की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उधर कमल शर्मा को फिरोजपुर से लुधियाना शिफ्ट करने की सूचना पहले ही भाजपा नेताओं को मिल गई। इस पर भाजपा नेता परवीन बांसल, सुकेश कालिया, अनिल सरीन, गुरदेव शर्मा देबी, कमल चेतली, सतीश मल्होत्रा समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें