फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana CET Mains Exam: 68 हजार परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, स्क्रीनिंग परीक्षा का रास्ता साफ

Sat, 05 Aug 2023 10:21 AM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुक्रवार को सिंगल बेंच ने सीईटी की मेरिट सूची रद्द कर दी थी। देर रात अपील दाखिल हुई थी। खंडपीठ ने स्क्रीनिंग परीक्षा जारी रखने की छूट दी। फिलहाल परिणाम जारी नहीं होगा। सरकार की अपील पर सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीईटी के आधार पर हरियाणा में विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही स्क्रीनिंग परीक्षा का रास्ता पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करने की एचएसएससी को छूट दे दी है। परीक्षा का परिणाम कोर्ट की अनुमति के बिना जारी नहीं होगा और याचिका पर आने वाले अंतिम फैसले पर निर्भर होगा। हाईकोर्ट के फैसले से 68 हजार परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नूंह हिंसा में बड़ा खुलासा: सरकार के पास हमले का इनपुट ही नहीं था, गृहमंत्री बोले-हमें ताे तीन बजे पता चला

बिना दस्तावेजों की जांच के सामाजिक व आर्थिक आधार पर मिलने वाले अंकों का लाभ देते हुए सीईटी पात्र आवेदकों की मेरिट सूची बनाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने माना था कि भर्ती में पारदर्शिता जरूरी है और आयोग द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया में इसकी कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में हाईकोर्ट ने मेरिट सूची को रद्द कर दिया था और दस्तावेजों की जांच के बाद नए सिरे से इसे तैयार करने का आदेश दिया था। इस आदेश के चलते शनिवार व रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा पर रोक लग गई थी। ऐसे में इस फैसले को शुक्रवार को ही चुनौती दे दी गई जिस पर शनिवार सुबह 8 बजे सुनवाई आरंभ हुई। एजी बलदेव राज महाजन व एडिशनल एजी श्रुति जैन ने बताया कि आयोग पिछले छह महीने से परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

हजारों पदों के लिए शनिवार को 37657 व रविवार को 30704 आवेदकों की परीक्षा है और यदि सिंगल बेंच के आदेश पर रोक न लगाई तो यह भर्ती बुरी तरह से प्रभावित होगी। जिन आवेदकों ने सामाजिक व आर्थिक आधार पर अंकों के लिए दावा किया है उनके दस्तावेजों की अभी जांच नहीं की गई है, लेकिन नियुक्ति से पहले इसे जांचा जाएगा।

यदि किसी के दस्तावेज फर्जी मिले तो आवेदन रद्द होने के साथ ही आपराधिक कार्रवाई की जााएगी। इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर लिया है। साथ ही एचएसएससी को स्क्रीनिंग परीक्षा जारी रखने की छूट दे दी है।

अब 7 अगस्त को होगी परीक्षा
कैटेगरी नंबर 56 की 5 अगस्त को होने वाली परीक्षा अब 7 अगस्त को होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा का समय, नियम और शर्तें पहले वाली ही रहेंगी। उधर, सोमवार को होने वाली इस परीक्षा के लिए जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनकी छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें