संडे की छुट्टी मतलब सुबह देर से उठने के बहाना। नहा-धोकर तैयार हुए तब तक 11 बज गए। यानी नाश्ता मिस हो गया और लंच को लेकर कनफ्यूजन। अब क्या खाया जाए या लंच के लिए इंतजार किया जाए।
आप कनफ्यूज हैं तो कोई बात नहीं डाइटीशियन्स के पास आपके लिए बेहतर सुझाव है। उनका कहना है कि ऐसे में बाहर से जंक फूड आर्डर करने से बेहतर है कि हैल्दी ब्रंच तैयार किया जाए।
ऐसे करे शुरूआत
सुबह उठते ही शरीर की सफाई बहुत जरूरी है। इसके लिए उठते ही अजवायन और दालचीनी मिला गर्म पानी पियें। उसके बाद आप कोई फल जरूर खाएं।
बाजरे का आटा उत्तम
सर्दियों में अगर हो सके तो संडे ब्रंच के लिए गेहूं की जगह बाजरे का आटा इस्तेमाल करें। इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है और शरीर को जरूरी एनर्जी देता है।
आप गोभी, मूली या मेथी के परांठे दही या अचार के साथ ले सकते हैं। इसके बाद दोपहर को ज्यादा से ज्यादा सलाद ले सकते हैं।
महिलाओं ले लिक्विड डाइट
डाइटीशियन श्रेया के अनुसार जहां तक हो सके महिलाओं को संडे को लिक्विड डाइट पर ही रहना चाहिए। इससे शरीर डी-टॉक्सीफाइड होता है। अक्सर बच्चों की जिद्द के आगे पेरेंट्स रविवार को होटल चले जाते हैं और जंक फूड ऑर्डर करते हैं। इससे एक्स्ट्रा कैलोरी का डर भी बना रहता है। बाहर भी जाओ तो बच्चों को घर से कुछ खिला कर ले जाओ ताकि वे ज्यादा जंक फूड न ले सकें।