फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में नया स्वास्थ्य मंत्री नहीं, सीएम भगवंत मान अपने पास ही रखेंगे विभाग

Wed, 25 May 2022 12:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब को नया स्वास्थ्य मंत्री नहीं मिलेगा। सीएम भगवंत मान इस अहम विभाग को अपने पास ही रखेंगे। अब सीएम के पास कुल 28 विभागों की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विराम लगा दिया है। डॉ. विजय सिंगला के बर्खास्त होने के बाद खाली हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की देखरेख अब मुख्यमंत्री खुद ही करेंगे। मुख्यमंत्री का 15 अगस्त का शुरू होने जा रहे 75 मोहल्ला क्लीनिक को शुरू करने पर फोकस है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री पद को भरने के लिए कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के नेताओं के साथ मंथन किया। इस मंथन में एक राय नहीं होने के कारण अंत में मुख्यमंत्री मान ने खुद ही स्वास्थ्य मंत्रालय रखने का फैसला किया। 

मान का यह फैसला सरकार के 15 अगस्त को शुरू होने जा रहे 75 मोहल्ला क्लीनिक को देखते हुए लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। डॉ. सिंगला के कार्यकाल में किए गए कार्यों की शुरू हुई जांच की देखरेख स्वयं मुख्यमंत्री मान करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इससे जांच कार्य में तेजी आएगी और जल्द ही परिणाम भी सामने आएंगे।
विज्ञापन


सिंगला के करीबी अधिकारियों में हड़कंप
मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य विभाग संभालने की घोषणा के बाद डॉ. सिंगला के करीबी अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सिंगला जिन ईमानदार अधिकारियों को नजरअंदाज कर रहे थे अब उन्हे महकमें में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।

75 मोहल्ला क्लीनिक खोलने की योजना
पंजाब सरकार 15 अगस्त को प्रदेशभर में एक साथ 75 मोहल्ला क्लीनिक खोलने की योजना पर काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री के बर्खास्त होने के बाद सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना पर कोई रुकावट नहीं आने देना चाहती है। यही वजह है कि मोहल्ला क्लीनिक से जुड़े समस्त कार्य अब सीएम भगवंत मान की निगरानी में होंगे। 

मु्ख्यमंत्री भगवंत मान के पास ये विभाग
गृह विभाग एवं न्याय, विजिलेंस, प्रशासनिक सुधार, नागरिक उड्डयन, सामान्य प्रशासन, कार्मिक, आवास और शहरी विकास, स्थानीय निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य, कृषि एवं कृषक कल्याण, बागबानी, जल एवं भू संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण, इनवेस्टमेंट प्रमोशन, विज्ञान तकनीक और पर्यावरण, संसदीय मामले, चुनाव, शिकायत निवारण, स्वतंत्रता सेनानी, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार उत्पत्ति एवं प्रशिक्षण, श्रम, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर, गवर्नेंस रिफॉर्म, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सीएम मान के पास है। अब स्वास्थ्य विभाग का काम भी देखेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें