सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपको सुनहरा मौका मिलने वाला है। तैयार रहिए, मंत्री जी ने बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारियों को राज्य में नए कर्मचारियों की भर्ती के आदेश दिए हैं, ताकि प्रदेश के लोगों को उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
ठीक एक दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम के छह कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद पूरे प्रदेश के एनएचएम कर्मी हड़ताल पर चले गए। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में नए कर्मियों की भर्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की ओर से की गई हड़ताल को देखते हुए यह किया जा रहा है।