फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में टल्ली चंडीगढ़ का हेड कांस्टेबल: एक पैर में लड़की का, दूसरे में लड़के का जूता, एक्टिवा को मारी टक्कर

Thu, 14 May 2026 11:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा

सार

लोगों का आरोप है कि कार चला रहा व्यक्ति चंडीगढ़ पुलिस का हेड कांस्टेबल जयपाल है, जो इन दिनों डेपुटेशन पर नगर निगम चंडीगढ़ में तैनात है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी जिसने दो पैरों में अलग अलग जूते पहने थे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीमाजरा में वीरवार रात करीब 10:30 बजे चंडीगढ़ पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने शराब के नशे में कार चलाते हुए एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसे में समाधि गेट निवासी कुलदीप चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार चालक हेड कांस्टेबल जयपाल नशे में टल्ली था। उसने एक पैर में लड़की का और दूसरे में लड़के का जूता भी पहना रखा था। पुलिस ने हेड कांस्टेबल का मेडिकल कराया है।

कुलदीप चंद सिविल अस्पताल के पीछे पॉकेट नंबर-1 स्थित सरकारी स्कूल के सामने से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आई वेन्यू कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। लोगों ने पीछा किया तो उसने मोरी गेट बाजार के पास एक अन्य एक्टिवा सवार को भी टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जयपाल को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वह कुछ दिन पहले जीएमसीएच-32 में साइकेट्रिस्ट से उपचार करवा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हेड कांस्टेबल की इन दिनों नगर निगम में ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कार चला रहा व्यक्ति चंडीगढ़ पुलिस का हेड कांस्टेबल जयपाल है, जो इन दिनों डेपुटेशन पर नगर निगम चंडीगढ़ में तैनात है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि आरोपी ने शराब पी रखी थी और वह ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं था।

घटना के बाद मनीमाजरा क्षेत्र के लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कर्मचारी ही नशे की हालत में सड़कों पर वाहन चलाएंगे तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें