फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हिंदू तख्त ने केजरीवाल के खिलाफ दी शिकायत, आप को वोट न देने की अपील

Wed, 01 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी द्वारा पंजाब में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप लगाते हुए श्री हिन्दू तख्त के धर्माधीश महामंडलेश्वर जगतगुरु पंचानंद गिरी ने मंगलवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही जगतगुरु पंचानंद गिरी सोमवार को दिए अपने उस बयान से पीछे हट गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे केजरीवाल के आचरण का विरोध कर रहे हैं। 

पंजाब में वोट डालने को लेकर वे किसी से कुछ नहीं कहेंगे। मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने के बाद उन्होंने पत्रकारों के समक्ष पंजाब की जनता से अपील की कि वे केजरीवाल की पार्टी को वोट न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान से पलटे पंचानंद गिरी

नरेश यादव पर लगा था आरोप
पंचानंद गिरी ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर पत्रकारों को संबोधित किया। आप पर आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से श्री गुरु ग्रंथ साहिब व पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी की कई घटनाएं हुईं। इसमें आप पार्टी का एक विधायक नरेश यादव भी गिरफ्तार हुआ। 

साफ है कि आप इस सब मामलों के पीछे है। पंचानंद गिरी ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल का असली चेहरा पंजाब की जनता के सामने आ चुका है, जो उन्होंने पूर्व आतंकी गुरविंद्र सिंह के घर मोगा में रात बिताई। 

उन्होंने कहा कि पंजाब को काले युग में धकेला जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण केजरीवाल साबित होंगे। गिरी ने पंजाब की जनता से अपील की कि केजरीवाल की पार्टी को वोट न दें, क्योंकि यदि केजरीवाल व आप पार्टी पंजाब में सत्ता में आ गई तो पंजाब में आतंक का दौर आ जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें