फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवती के प्यार में फंसकर बना ड्रग तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने वीरवार रात एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जो युवती के प्रेम जाल में फंसकर नशा तस्करी तक पहुंच गया। आरोपी युधवीर शाह उर्फ नवाब हरियाणा का रहने वाला है। वह सेक्टर-38ए में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि युधवीर एक ड्रग तस्कर युवती के प्यार में पड़ने के बाद उसके संपर्कों के जरिए नशे के कारोबार से जुड़ गया। वह स्वयं नशा नहीं करता था लेकिन बेचकर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया। शुरू-शुरू में वह छोटे स्तर पर सक्रिय था लेकिन उसकी गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई थी। एडिशनल एसएचओ कुलदीप सिंह की टीम ने सेक्टर-37 के एक पार्क में युधवीर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें