फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: HDFC के क्लस्टर हेड की काली करतूत, ऐसे सफेद किया कालाधन

Sun, 18 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
विज्ञापन
एक्सिस बैंक मैनेजरों के खुलासे के बाद अब HDFC बैंक के क्लस्टर हेड की काली करतूत सामने आई है, जिन्होंने मोटे कमीशन पर कालेधन को सफेद कर दिया। ये खुलासा हुआ चंडीगढ़ के कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन से पूछताछ में। मोहाली में तैनात एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड को कपड़ा व्यापारी के पुराने नोट को नया करने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर 22 के कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन से ईडी ने 69 लाख रुपये की नई करेंसी समेत 2.19 करोड़ रुपये बरामद किए थे। डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल ने बताया कि  सेक्टर 37 निवासी भूपिंदर सिंह गिल मोहाली में एचडीएफसी बैंक में हरियाणा व उत्तराखंड सिक्योरिटी शेयर ट्रेडिंग एंड लोन का क्लस्टर हेड के तौर पर तैनात है।

जांच में सामने आया कि क्लस्टर हेड  के साथ बैंक के कई और कर्मचारी भी इस घोटाले में मिले हुए हैं। पुलिस ने भूपिंद्र सिंह गिल गिरफ्तार करने के बाद उसके घर और ऑफिस से काफी रिकार्ड जब्त किया है। उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है।  पुलिस अब गिल के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

एचडीएफसी के अन्य अधिकारियों की भूमिका की तलाश

चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कपड़ा व्यापारी इंद्रपाल महाजन की एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड भूपिंदर गिल से मुलाकात उसके एक दोस्त  ने करवाई थी। इंदरपाल ने भूपिंदर सिंह से ढाई करोड़ रुपये बदलवाने के लिए कहा था।

जिस पर भूपिंदर सिंह ने नोट बदलने के लिए 25 से 30 प्रतिशत कमीशन मांगा था। भूपिंदर ने उसके 69 लाख रुपये बदलवा भी दिए थे। जब तक और पैसे बदलवाता, ईडी ने छापा मारकर उसके घर से 2.19 करोड़ रुपये बरामद कर लिया।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बैंक अधिकारी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने गिल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब पता लगा रही है कि क्लस्टर हेड ने और किस किस बैंक से इंदरपाल के पैसे बदलवाए थे। इसमें एचडीएफसी बैंक के दूसरे अधिकारियों की क्या भूमिका है।
विज्ञापन

कई अन्य भी होंगे गिरफ्तार

चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
पुलिस शुक्रवार देर रात तक भूपिंदर सिंह को साथ लेकर मोहाली में रेड पर गई हुई थी। रेड एचडीएफसी बैंक और कई अन्य जगहों पर की गई। देर रात तक मामले में पुलिस कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर सकती है जो भूपिंदर के लिंक में थे और ब्लैक मनी को व्हाइट करवा रहे थे। राम गोपाल, डीएसपी सेंट्रल ने कहा कि भूपिंदर सिंह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।

रिश्तेदारों के अकाउंट किए यूज
भूपिंदर सिंह 20 परसेंट पर रुपयों को व्हाइट करता था। इसके लिए इंद्रपाल के जानकारों के बैंक अकाउंट, अपने बैंक अकाउंट, परिवार वालों के बैंक अकाउंट, रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट और अपने स्टाफ के बैंक अकाउंट को इस्तेमाल करता था। वह रुपए निकालने के बाद एक लाख रुपए लेकर मात्र 80 हजार रुपए वापस लौटाता था।

यह था मामला
ईडी ने मंगलवार रात को सेक्टर 22 में कपड़ा व्यापारी के घर पर छापा मारकर 2.19 लाख रुपये बरामद किए थे। जिसमें से 69 लाख रुपये की नई करंसी बरामद हुई थी। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें