फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः एचसीएस अफसर के बिगड़े बोल, भाजपा विधायक से कर दी बदसलूकी, सरकार ने गिराई गाज

Thu, 15 Nov 2018 10:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विधायक से माफी मांगता अधिकारी
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा विधायक के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। हरियाणा के बवानीखेड़ा से भाजपा विधायक विशंभर वाल्मीकि के साथ एचसीएस अफसर केके कलसन ने गुरुवार को सचिवालय की लिफ्ट में बदसलूकी कर डाली। वाल्मीकि अपने पीएसओ व कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य सचिवालय की चौथी मंजिल से नीचे आ रहे थे। लिफ्ट में एचसीएस अधिकारी केके कलसन भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


इस दौरान एक कार्यकर्ता ने कलसन से विधायक वाल्मीकि का परिचय करा दिया। इस पर कलसन ने बदसलूकी कर दी। जिसका पीएसओ और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। विधायक विशंभर वाल्मीकि ने लिफ्ट से बाहर आते ही इसकी शिकायत तुरंत सेक्टर-3 पुलिस थाना में कर दी। इससे कलसन घबरा गए। उन्होंने विधायक से माफी मांगनी शुरू कर दी। सचिवालय के बाहर हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि शिकायत का संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी केके कलसन को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन

वीडियो में कलसन हाथ जोड़कर विधायक से माफी मांग रहे हैं। माफी मांगने के दौरान वह भावुक भी हो गए। पुलिस कार्रवाई के चक्कर में पड़ने से बचने के लिए उन्होंने विधायक के पैरों में भी हाथ लगाने की कोशिश की, लेकिन बदसलूकी से आहत विधायक ने सेक्टर-3 थाने में डीडीआर दर्ज करा दी है। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई करती, कलसन वहां से निकल गए। 

विधायक ने पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में कलसन के नशे में होने का आरोप लगाया है। विधायक विशंभर वाल्मीकि ने बताया कि एचसीएस अधिकारी शराब के नशे में थे। उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और असभ्य भाषा भी इस्तेमाल की। इससे उनके सम्मान को ठेस लगी है। पुलिस को मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए शिकायत की गई है। 

उन्होंने बताया कि केके कलसन का गांव उनके गांव खरक से चार किलोमीटर दूर ही है। उनके बारह गांव धामन खाप में ही आते हैं। वे एक-दूसरे को जानते तक नहीं। उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना के एसएचओ नीरज सरना ने बताया कि विधायक विशंभर वाल्मीकि की शिकायत मिली है। उसे डेली डायरी रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें