हरियाणा सिविल सर्विसिस (एचसीएस) जूडिशियल पेपर लीक मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपी छात्रा आयुषी को अंतरिम जमानत दे दी है। इसके साथ ही सामान्य वर्ग की टॉपर सुनीता के भाई कुलदीप सिंह की जमानत याचिका पर चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। कुलदीप की जमानत पर हाईकोर्ट अब 14 नवंबर को सुनवाई करेगा।
गत वर्ष 16 जुलाई को हुई एचसीएस (जूडिशियल) की परीक्षा के बाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर बताया गया था कि इस परीक्षा का प्रश्न पत्र डेढ़ करोड़ रूपए में बेचा गया है। मामले में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार विजिलेंस की जांच में आरोप सही पाए और इस मामले में रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट) बलविंदर शर्मा को दोषी करार दे उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की शिफारिश कर दी गई।