फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एचसीएस एलाइड सर्विस की 30, 31 को होगी मुख्य परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीएससी ने जारी किया शेड्यूल, दो पारियों में आयोजित होगी परीक्षा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचसीएस (एक्स-बीआर) और एलाइड सर्विस की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 30, 31 मार्च को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। आयोग की ओर से 24 मार्च को रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद परीक्षार्थी रोल नंबर डाउनलोड कर सकेगा।
विज्ञापन


आयोग के शेड्यूल के मुताबिक 30 मार्च शनिवार को सुबह की पाली में साढ़े 8 बजे से लेकर 11 बजे तक सामान्य शिक्षा का पेपर होगा। दूसरी पारी में शाम के समय 2:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक हिंदी का पेपर आयोजित होगा। वहीं, 31 मार्च रविवार को पहली पाली में सुबह के समय साढ़े 8 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक अंग्रेजी का पेपर होगा। दूसरी पाली में शाम के समय 2:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक वैकल्पिक विषय का पेपर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें