फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 में से 494 अंक हासिल कर टेलर की बेटी बनी टॉपर, सीए बनने की है ख्वाहिश

Wed, 15 May 2019 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
खुशी मनाते पलक के परिजन
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को बारहवीं (सीनियर सेकेंडरी) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। हिसार के शांति नगर स्थित भाईचारा चौक पर रहने वाले अश्विनी सरदाना की बेटी पलक सरदाना ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के वाणिज्य संकाय में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


पलक के परिवार में उनके पिता अश्विनी सरदाना, मां मोनिका सरदाना और एक बहन सिया है। पलक के पिता अश्विनी सरदाना टेलरिंग का काम करते हैं। उनकी आर्य बाजार में दुकान है। मां हाउस वाइफ हैं, जबकि छोटी बहन सिया ने अभी दसवीं कक्षा में दाखिला लिया है।

प्रदेश टॉपर लिस्ट में बेटी का नाम देख परिजन खुशी से झूम उठे। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग रहा है। वहीं परिजन बेटी की सफलता के मौके पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। पलक की ख्वाहिश आगे चलकर चार्टर्ड एकाउंटेट बनना है। 
विज्ञापन


 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को घोषित सीनियर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम (12वीं कक्षा) 74.48 फीसदी रहा। यह पिछले साल के परिणाम (63.84) से 10.64 फीसदी अधिक है। पास होने से लेकर अव्वल रहने तक में बेटियां फिर लड़कों से आगे रही हैं। इस बार 82.48 फीसदी लड़कियां और 68.01 फीसदी लड़के पास हुए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें