फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक पीड़िता की दर्दनाक कहानी सुनकर आप रो देंगे

Thu, 16 Jul 2015 09:19 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके सपने पूरे होने से पहले टूट गए। ऐसी मुश्किल घड़ी में एसिड अटैक पीड़िता नेहा ठाकुर की जिंदगी में उम्मीद का दीया पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने जलाया है। पीजीआई के डॉक्टर पिछले तीन साल से सेक्टर 45 निवासी नेहा ठाकुर के सपनों को पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


28 नवंबर 2011 की शाम की याद आने पर नेहा के आंखों से आंसू छलक आते हैं लड़खड़ाती आवाज में नेहा कहती हैं कि ऐसे लोगों को सात साल की सजा नहीं, उम्र कैद की सजा मिलनी चाहिए, ताकि जेल से छूटने के बाद दोबारा किसी निर्दोष की जिंदगी वे तबाह न कर सकें। कभी सेल्फ डिपेंडेंट रहने वाली नेहा अब खुद अपने वृद्घ माता- पिता पर निर्भर हैं। उन्हीं की हिम्मत के बदौलत आज नेहा जिंदगी से हर जंग लड़ने को तैयार हैं।

22 वर्षीय नेहा ठाकुर 2011 में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स ऑफिसर पद तैनात थीं। उनके एक कुलीग को हेराफेरी के इल्जाम में नौकरी से निकाल दिया गया था। उसको किसी ने गुमराह कर दिया कि तुम्हारी नौकरी नेहा की वजह से गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी में उम्मीद का दीया पीजीआई ने जलाया

इसके बाद 28 नवंबर 2011 को शाम नौ बजे वह ऑफिस से घर लौट रही थीं तो रास्ते में इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन से चंडीगढ़ सेक्टर 28 की तरफ आते समय मारुति सुजुकी के शोरूम के सामने दो बाइक सवारों ने उनके चेहरे पर एसिड फेंक दिया।

नेहा कहती हैं कि उसकी एक गलतफहमी ने उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी। एसिड अटैक के बाद कोई नौकरी देने को तैयार नहीं है। काफी जगह ट्राई किया पर सिर्फ आश्वासन मिला। नेहा बताती हैं कि नौकरी नहीं मिलने का गम तो झेल लेती हूं, लेकिन मां के आंखों का आंसू नहीं देखे जाते।

उनकी मां आस- पड़ोस में जाती हैं तो लोग उसकी शादी को लेकर चर्चा करते हैं। घर आने के बाद उसकी मां रोने लगती हैं और कई दिनों तक परेशान रहती हैं।

प्लास्टिक सर्जरी के बाद नेहा की हिम्मत बढ़ी नेहा ने बताया कि फरवरी 2012 में पहली प्लास्टिक सर्जरी हुई। अब तक नेहा के पांच बड़े और 10 छोटे ऑपरेशन हो चुके हैं।

नेहा बताती हैं कि एसिड अटैक की वजह से उनका आधा चेहरा, कान, सोल्डर और आधा चेस्ट जल गया था। प्लास्टिक सर्जरी की बदौलत वह धीरे धीरे रिकवर कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें